Saturday, October 7, 2017

वक्फ़ माफ़िया के साथ महाराष्ट्र सरकार के अल्पसंख्यक विभाग के प्रिंस्पल सेक्रेटरी श्यामराव तंगड़े



मुंबई : महाराष्ट्र सरकार अल्पसंख्यक विभाग के प्रिंस्पल सेक्रेटरी श्यामराव तंगड़े  को वक्फ़ माफिया औरआज़ाद मैदान दंगों और हत्या के आरोपी तोड़ु-ए-नागपाड़ा तथाकथित स्वघोषित धर्मधुरंधर श्री मुईन अशरफ़ उर्फ बाबा बंगाली के साथ देखा गया हैं। दरअसल सोशल एक्टिविस्ट शब्बीर अंसारी ने आज इस्लाम जिमखाना के जाबिर हाल में तंगड़े को इसलिए बुलाया कि वह वक्फ़ की प्रापर्टी को बचाने का जो मिशन लेकर आगे चल रहे हैं उसमें तंड़गे उनका सहयोग कर रहे हैं और तंगड़ को उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग केप्रिंस्पल सेक्रेटरी होने के कारण यहां बुलाया है। लेकिन इस दौरान आज़ाद मैदान दंगों और हत्या के आरोपी तोड़ु-ए-नागपाड़ा तथाकथित स्वघोषित धर्मधुरंधर वक्फ़ माफिया श्री मुईन अशरफ़ उर्फ बाबा बंगाली की भी मौजूदगी रही। बंगाली बाबा वही बाबा है जिसने अंजुमन इस्लाम छोटा सोनापुर कब्रस्तान के मैदान की जगह को वक्फ़ बोर्ड में अवैध और फर्ज़ी दस्तावेज़ जमां कर के रजिस्ट्रेशन करवा लिया जिसकी हाल ही में चेंज रिपोर्ट खारिज कर दी गई है।
दरअसल शब्बीर अंसारी वक्फ़ बचाव मुहिम की आड़ में वक्फ़ माफियाओं के तलुवे चाट रहे हैं और बंगाली बाबा उन्ही वक्फ़ माफियाओं में से एक है जिसने छोटा सोनापुर कब्रस्तान की जगह कब्ज़ा कर के उस पर नथानी बिल्डर से टावर बानाने का सपना देख रहा था। लेकिन बंगाली की इस मंशा को बेनकाब कर दिया गया और बंगाली का सपना टूट गया। बंगाली ने शब्बीर अंसारी को मोहरा बना कर तंगड़े के साथ फोटो खिचवा ली है और अब इस फोटो का प्रचार कर वक्फ़ बोर्ड में दबाव बनाएगा। हालांकि बंगाली ने जिस जगह को कब्ज़ा किया है वह जगह मुंबई कल्केट्रेट के अधीन है और उस पर अंजुमन इस्लाम का कब्ज़ा है जिसे बंगाली बाबा ने साम दाम दंड भेद का उपयोग कर वक्फ के अंतर्गत रजिस्टर करवाया है लेकिन बंगाली बाबा की चेंज रिपोर्ट फाइल होने के बाद से ही बंगाली बौखलाया हुआ है।
हालांकि तंगड़े को इस कार्यक्रम में बंगाली बाबा के आने की बात पता थी या नहीं लेकिन जानकारी मे सामने आया है कि शब्बीर अंसारी ने बंगाली के साथ फोटो खिंचवाने की पूरी प्लानिंग बनाई थी ताकि वक्फ़ बचाव के नाम पर वक्फ़ माफिया तंगड़े के साथ फोटो खिचवा ले और फिर कौम की और भी वक्फ़ की प्रापर्टी पर कब्ज़ा करने की प्लानिंग कर सके।

No comments:

Post a Comment