Tuesday, November 28, 2017

बाबा बंगाली के द्वारा अंजुमन इस्लाम की करोड़ों की जगह के घपले की ख़बर लिखना यह संगीन अपराध की श्रेणी में आता है , ख़बर लिखने वाले पत्रकार को गिरफ्तार करना बहुत ज़रूरी है : दबंग सीनियर पीआई संजय बसवत




Bombay Leaks Desk

मुंबई : बाबा बंगाली के घपले को लेकर ख़बर लिखना यह संगीन अपराध की श्रेणी में आता है और ऐसी ख़बर लिखने वाले पत्रकार को गिरफ्तार करना बहुत ज़रूरी है। यह शब्द लिखित रूप से मुंबई पुलिस के नागपाड़ा पुलिस थाने में कार्यरत दबंग सीनियर पीआई संजय बसवत ने कहा है। दरअसल Bombay Leaks के हाथ लगे एक दस्तावेज़ जिसमें बसवत ने एक ऐसा पत्र मुंबई हाई कोर्ट में देने की तय्यारी बनाई थी जब बसवत ने अपने गुरु आज़ाद मैदान दंगों और हत्या के आरोपी तोड़ु-ए-नागपाड़ा भूमाफिया तथाकथित स्वघोषित धर्म धुरंधर श्री मुईन अशरफ़ उर्फ़ बाबा बंगाली को खुश करने के लिए पत्रकार शाहिद अंसारी के विरुद्ध झूटा मामला दर्ज कर के हिरासत में हत्या की प्लानिंग बनाई थी। जिसमें वह पूरी तरह से नाकाम साबित हुए।
इधर बसवत की इस प्लानिंग को नाकाम बनाते हुए शाहिद अंसारी ने बसवत समेत बाबा बंगाली के भक्त शिकायतकर्ता फहद शाहिद नियाज़ी के विरुद्ध मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बसवत ऐंड कंपनी के खिलाफ़ जांच की मांग करते हुए बसवत के द्वारा दर्ज की गई झूटी एफआईआर को खारिज करने की गुहार लगाई। मामले की गंभीरत को देखते हुए मुंबई हाईकोर्ट ने बसवत के मिशन को मात देते हुए कहा कि अंसारी के विरुद्ध मामला ही नहीं दर्ज हो सकता जिसके बाद बसवत का प्लान फेल हो गया।
बसवत ने हाईकोर्ट में पत्रकार शाहिद अंसारी को गिरफ्तार करने के लिए शाहिद अंसारी को विलन और बंगाली बाबा को हीरो बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हाईकोर्ट में बसवत अपने द्वारा लिखे गए चाटुकरिता से भरे पत्र को कोर्ट में देते उससे पहले ही बसवत को मुंह की खानी पड़ी। इसलिए वह लेटर हाईकोर्ट में जमा न कर सके लेकिन Bombay Leaks के हाथ लग गया। इस पत्र मे बसवत खुद को किसी जज से कम नहीं समझ़ रहे।
बसवत ने हाईकोर्ट से गुहार लगाते हुए बंगाली की वकालत करते हुए बंगाली को बहुत बड़ा धर्मगुरु बना डाला और कहा कि अंसारी ने बंगाली बाबा को लेकर जो ख़बर लिखी उस से बंगाली की बदनामी हुई है। आरोपी पत्रकार को गिरफ्तार करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों तक उन्होंने पत्र लिख कर इजाज़त भी मांगी है। बसवत यहीं शांत नहीं हुए वह लगातार बंगाली बाबा की चाटुकारिता की सारी हदें पार करते हुए कोर्ट को लिखा कि बंगाली बाबा के सम्बंध में जो ख़बर लिखी गई है उसके दस्तावेज़ , अखबार यह सब ज़ब्त करना बाकी है। बसवत ने अपने पत्र में लिखा की अगर पत्रकार अंसारी को गिरफ्तार नही किया गया तो वह इस तरह के गंभीर गुनाह ( बंगाली के घपले ) की ख़बर लिख कर और भी संगीन जुर्म कर सकता है।
हालांकि नागपाड़ा पुलिस थाने  जहां बसवत की  दबंगई चलती है उनसे सवाल पूछा गया कि पत्रकार को कैसी ख़बर लिखनी चाहिए और बाबा बनने के लिए उनके पुलिस थाने से क्या किसी तरह के सर्टिफिकेट दिए जाते हैं।  इस सवाल पर उनके पुलिस थाने ने जवाब देने के बजाे चुप्पी साध ली है।
मुंबई पुलिस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक सीनियर पीआई वर्दी की नहीं बल्कि एक बाबा बंगाली की वफादारी कर रहा है और उसकी आड़ में आरोपी बाबा के समर्थन में एक पत्रकार के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है। उसने एक पाखंडी बाबा को हीरो और एक सच्चे पत्रकार को विलन के रूप में पेश करने में कोई कसर नही छोड़ी। यही नहीं उसने पत्रकार शाहिद अंसारी को गिरफ्तार करने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाया लेकिन लाचार साबित हुआ क्योंकि एक सच्चे पत्रकार के खिलाफ़ एक भ्रष्ट वर्दीधारी पुलिसकर्मी वर्दी और पावर के नशे में झूटा मामला दर्ज कर सकता है लेकिन सच्चाई लिखने से नहीं रोक सकता।

Tuesday, October 10, 2017

अफ़ज़ल पानी बना पत्रकार, अब सीनियर सिटीज़न पर करेगा वार



मुंबई : हाल ही में Bombay Leaks ने मांडवाली मास्टर अफ़ज़ल पानी के ज़रिए मज़गांव स्थित एक सीनियर सिटीज़न के घर का एक रूम कब्ज़ा करने का और दादागिरी करने की ख़बर प्रकाशित की थी। अब अफ़ज़ल पानी खुद को एक बड़े न्युज़ चैनल का मालिक बताता है और सीनियर सिटीज़न को न्युज़ चैनल की धौंस देता है कि वह न्युज़ 24 न्युज़ चैनल का मालिक है और वह जल्द ही सीनियर सिटीज़न की उस चैनल पर बदनामी करेगा। सीनियर सिटीज़न ने अफज़ल पानी का विजिटिंग कार्ड Bombay Leaks को दिया जिसे देखने के बाद पता चला कि अफज़ल पानी ने जो कार्ड दिया है उस पर www.news24×7.co  लिखा हुआ है। इस पर अफ़ज़ल खाल ( अफज़ल पानी ) स्पेशल कॉरस्पॉंडेंट लिखा हुआ है।
अफज़ल पानी कहता है कि यह बहुत बड़ा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का न्युज़ चैनल है जिसका मुख्याल अमेरिका में है। और वहां से  विश्व भर में उसके पत्रकार फैले हुए हैं। अरनब गस्वामी , रजत शर्मा , अजीत अंजुम जैस वरिष्ठ पत्रकारों के साथ उसका उठना बैठना है। हमने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि इस नाम का चैनल तो क्या एक वेब डोमेन तक नही है इसका मतलब यह हुआ की अफज़ल पानी इस तरह खुद को पत्रकार घोषित कर वसूली और घर पर कब्ज़ा करने का काम करता है और अगर इस दौरान पुलिस या कार्रवाई करने वाली दूसरी एजेंसी से सामना होता है तो पानी खुद को पत्रकार बताकर बच जाता है।
भारत में न्युज़ 24 जैसा एक बड़ा चैनल जिसके महाराष्ट्र के ब्युरो चीफ़ विनोद जगदाले हैं उन्होंने कहा कि पहली बात कि मैंने न्युज़ 24 आरंभ से जुड़ा हूं अफज़ल पानी नाम का कोई भी मेरे चैनल का रिपोर्टर नहीं है। अगर यह न्युज़ 24 के नाम से किसी भी व्यक्ति या किसी को भी धमकाता  है तो वह उसकी जानकारी स्थानी पुलिस थाने में शिकायत करे साथ में हमारे कार्यालय भी फोन कर के बताऐं ताकि ऐसे झोलर लोगों के खिलाफ़ कार्रवाई की जा सके।
ध्यान रहे कि न्युज़ 24 देश के बड़े और जिम्मेदार चैनलों में से एक है और उसके मालिक कांग्रेस के बड़े नेता राजीव शुक्ला हैं।
दरअसल अफज़ल लोगों में यह शगूफ़ा छोड़ रखा है कि वह मांडवाली मास्टर के साथ साथ पत्रकार भी है और लोगों को विजिटिंग कार्ड भी बांटता है। भाईखला के पास ही एक ऑफिस भी खोल रखी है जहां www.news24×7.co का बोर्ड लगा हुआ है। ताकि प्रेस का और नयुज़ का बोर्ड लगा कर लोगों में इस बात का माहौल बना सके कि अगर कोई भी शख्स उसके खिलाफ़ शिकायत करेगा तो वह उसे न्युज़ चैनल पर दिखा कर बदनाम करेगा। लेकिन आपको जान लेना होगा कि यह मात्र एक छलावा है जिसकी आड़ से अफज़ल पानी वसूली के गोरख धंधे को अंजाम देता है। कभी मकैनिक का काम करने वाले अफज़ल पानी ने वसूली के दुनिया में जैसे ही कदम रखा उसने बेशुमार लोगों से पैसे ऐंठे और अब खुद को तथाकथित पत्रकार बन कर लोगों को बेवकूफ़ बना रहा है।

Monday, October 9, 2017

एक पेज में ग़लती चार , पढ़ें दास्तां चौथी पास



मुंबई : Bombay Leaks ने उर्दू साहित्य अकैडमी की ख़बर प्रकाशित की जिसके बाद अकैडमी की सदस्य नरेंद्र मोदी और सुष् सोराज की करीबी चच्ची चौथी पास कमरुन्निसा सईद ने नागपाड़ा पुलिस थाने में पत्रकार शाहिद अंसारी के खिलाफ़ एनसी दर्ज कराई है एनसी दर्ज कराने के पीछे चच्ची का मकसद है कि वह अंसारी को मृत्युदंड जैसा कठोर दंड दिला सकें।
इस बात को देख Bombay Leaks ने फिर एक बार खोज निकाली चच्ची चौथी पास कमरुन्निसा सईद की तहरीर जिसमें उर्दू के एक पेज में कई गलतियां मिलीं।चच्ची कमरुन्निसा सईद के द्वारा लिखी गई यह तहरीर उनके भतीजे इम्तियाज़ ने Bombay Leaks तक पहुंचाई है ताकि चच्ची की तहरीर से जनता विशेष रूप से जो लोग उर्दू टाइम्स मुखपत्र के पाठक हैं उनको यह पता चल सके कि जब मुख्या का यह हाल है तो बाकी का क्या होगा।
दरअसल चच्ची की यह तहरीर उस वक्त की थी जब चाचा भतीजे में मेल जोल था और एक ही मुखपत्र प्रकाशित होता था और दोनों मिल बांट कर मलाई खाते थेउस समय चच्ची की इस तहरीर को भतीजे इम्तियाज़ ने सुरक्षित रख लिया था क्योंकि चतुर इम्तियाज़ ने समय के पर्दे को चीर कर आगे तक देख लिया था और उसे Bombay Leaks तक पहुंचा दी।
दरअसल चच्ची की यह तहरीर मुख्तार अब्बास नक़वी और राजदीप सरदेसाई के एक शो की है जिसमें चच्ची ने इस शो को लेकर अपना ज्ञान बांटा है और यह ज्ञान अपने मुखपत्र में प्रकाशित करवाया था लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि ज्ञान बांटने वाली चच्ची चौथी पास की एक पेज गलती चार नहीं थी बल्कि चार से अधिक गलितियां थी जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि अगर उर्दू के नाम पर मलाई खाने वालों का यह हाल है तो बाकी के बारे में क्या कहा जाए।चच्ची की इस तहरीर में गलतियां ऐसी हैं जिससे पढ़ने वाला यह अंदाज़ा लगा सकता है कि यह चोथी कक्षा में पढ़ने वाले कोई उर्दू का क्षात्र भी लिखता तो शायद इतनी गलतियां नही करता।    

  

Sunday, October 8, 2017

मांडवाली मास्टर अफज़ल पानी की गुंडई , सीनिय़र सिटीज़न को धमका कर घर पर किया कब्ज़ा , घर को बनाया अय्याशी का अड्डा ,




मुंबई : मुंबई पुलिस कमिश्नर के बाद मुंबई पुलिस को अपने इशारे पर नचाने और आईपीएस अधिकारियों के लिए बतौर मांडवाली मास्टर का काम करने का दावा करने वाले अफज़ल खान उर्फ़ अफज़ल पानी से तंग आकर मुंबई के भाईखला इलाके में रहने वाले सीनियर सिटीज़न ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से रहेम की भीख मांगी है। अपनी इस भीख में सीनियर सिटीज़न ने कहा है कि स्थानी पुलिस थाने और कंट्रोल रूम में कई बार काल करने के बावजूद उनकी किसी तरह की मदद नहीं की गई इसलिए वह चाहते हैं कि मुंबई पुलिस कमिश्नर खुद इस मामले में एक सीनियर सिटीज़न की भीख के तौर पर उनके ऊपर रहेम कर के उनकी मदद करें।
मामला है मुंबई के भाईखला इलाके में गन पाउडर रोड पर रोज़्री बिल्डिंग के ए विंग फ्लैट नंबर 12 में रहने वाले सीनियर सिटीज़न हुसैन अली नूरानी का जिन्होंने पिछले साल रोज़ी रोटी के चक्कर में अपने ही 2 कमरों वाले घर का एक हिस्सा किराए पर दे रखा था। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं  थी कि जिस शख्स को वह किराए पर दे रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि घर और ज़मीन को हड़पने का माहिर समझे जाने वाला मांडवाली मास्टर अफज़ल खान उर्फ़ अफज़ल पानी है। नूरानी कहते हैं कि अफज़ल पानी को किराए पर देने के बाद कुछ दिनों तक तो उसने किराया दिया लेकिन बाद में जब अग्रिमेंट खतम हो गया तो न ही घर खाली कर रहा है और न ही किराया दे रहा है। अब यह घर अय्याशी के अड्डे में तब्दील हो गया हैं जहां अफज़ल पानी और उसके लोग अय्याशी करने के लिए आते हैं।
71 साल के हुसैन अली नूरानी ने बताया कि मैं जब भी उससे किराया मांगता हूं वह मुझे जान से मारने की धमकी दे कर चुप रहने के लिए कहता है और कहता है कि अगर अपने घर का कमरा चाहिए तो पहले 15 लाख रूपए उसे दो फिर घर खाली किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घर में अफज़ल पानी अपने साथ लड़कियों को ले कर आता है और वह घर पर नाजाएज कब्ज़ा तो किया ही है घर में अय्याशी भी करता है उसके साथ उसके और भी दोस्त यहां आते हैं उनमें कुछ पुलिस वाले भी शामिल हैं जो कि सिविल ड्रेस में यहां आते हैं और अय्याशी करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा कोई ज़रिया नहीं था इसलिए घर का ही एक कमरा किराए पर दे दिया ताकि उससे जो पैसे आऐँ उससे मेरा गुज़र हो लेकिन अब अपने ही घर में डर के जीना पड़ा रहा है।
इस बात क देख उनकी सोसायटी ने उन्हें नोटिस भी दे डाली लेकिन वह मजबूर हैं अपना घर खाली करवाने के लिए। उन्होंने स्थानी पुलिस थाने में इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस की ओर से उन्हें किसी भी सहायता नहीं मिली क्योंकि स्थानी पुलिस और अफज़ल पानी का चोली दामन का साथा है इसलिए जब चोर चोर मौसेरे भाई एक साथ मिल जाऐं तो किसी भी सीनियर सिटीज़न को मुंबई पुलिस से सहायता की उम्मीद छोड़ देनी चाहिए लेकिन नूरानी ने एक आखिरी उम्मीद लगाई है कि मुंबई पुलिस कमिश्नर से इसलिए उन्होंने लिखित रूप से शिकाय की है और इस बात का इंतेज़ार कर रहे हैं कि कब मुंबई पुलिस कमिश्नर उन पर रहेम कर उनकी सहायती करेंगे।
इस बारे में स्थानी पुलिस थाने भाईखला के सीनियर पीआई अविनाश शिंगटे ने बताया कि हमने सीनियर सिटीज़न की शिकायत के बाद उनका बयान दर्ज किया है और मामले को लेकर छानबीन कर रहे हैं।

https://youtu.be/SOd9XqKSLNg

Saturday, October 7, 2017

حکومت مہاراشٹر کے پرنسپل سکریٹری وقف مافیا کے ساتھ

شاہد انصاری

ممبئی : مہاراشٹر کے اقلیتی شعبہ کے پرنسپل سکریٹری شیام راؤ تنگڈے کو وقف مافیا اور آزاد میدان دنگے قتل کے ملزم شری معین اشرف عرف بابا بنگالی کے ساتھ دیکھا گیا ہے. سماجی کارکن شبیر انصاری نے آج اسلام جمخانہ کےجابرحال میں پروگرام رکھا تھا جسمیں انہوں نے اوقاف کی املاک کو بچانے کے لئے جو مشن جاری رکھا اس میں تنگڈے نے کافی مدد کی جسکی وجھ سے انہونے انکو بلایا تھا-

اقلیتی محکمہ کے پرنسپل سکریٹری شیام راؤ تنگڈے کو بلایا گیا لیکن اس دوران شببر انصاری نے بڈی ہی چالاکی سے وقف مافیا اور آزاد میدان دنگے قتل کے ملزم شری معین اشرف عرف بابا بنگالی کو بھی بلا کر تنگڈے کے ساتھ فوٹوکشی کرویی – یہ وہی بنگا لی بابا ہے جس نے انجمن اسلام کی چھوٹا سونا پور قبرستان میدان کی جگہ کو وقف بورڈ میں غیر قانونی طریقے سے فرضی کاغذات جمع کر کے اسے رجسٹرڈ کروایا ہے –
بنگالی کی اس کرتوت کو  با مبے لیکس نے  بے نقاب کیا جس میں بنگالی اپنے سگے بھائیوں کو بھی بطور ممبر منتخب کیا تھا اور نتھانی بلڈر کے ذریعہ یہاں ٹاور بنانے کا خواب دیکھ رہا تھا لیکن خبر پبلش ہونے کے بعد بنگالی اپنے اس ناپاک منصوبہ کو انجام دینے میں  ناکام ہو گیا اور وقف بورڈ نے اسکی چینج رپورٹ ہی خارج کر دی – جسکے بعد سے یہ بن پانی کے مچھلی کے جیسے چہٹپٹا رہا ہے -  
   
شبیر انصاری کے ذریه اس ترہ تنگڈے اور بنگالی بابا کی فوٹو کھیچنے کا مقصد یہی ہے کی اب بنگالی اور بھی وقف کی جگہوں کو یا قوم کی جگہوں کو قبضہ کرنے کا ناپاک منصوبہ بنا سکے – اور تنگڈے کی فوٹو کی اد میں یہ وقف کی افسروں کو ڈرا دھمکا سکے -


वक्फ़ माफ़िया के साथ महाराष्ट्र सरकार के अल्पसंख्यक विभाग के प्रिंस्पल सेक्रेटरी श्यामराव तंगड़े



मुंबई : महाराष्ट्र सरकार अल्पसंख्यक विभाग के प्रिंस्पल सेक्रेटरी श्यामराव तंगड़े  को वक्फ़ माफिया औरआज़ाद मैदान दंगों और हत्या के आरोपी तोड़ु-ए-नागपाड़ा तथाकथित स्वघोषित धर्मधुरंधर श्री मुईन अशरफ़ उर्फ बाबा बंगाली के साथ देखा गया हैं। दरअसल सोशल एक्टिविस्ट शब्बीर अंसारी ने आज इस्लाम जिमखाना के जाबिर हाल में तंगड़े को इसलिए बुलाया कि वह वक्फ़ की प्रापर्टी को बचाने का जो मिशन लेकर आगे चल रहे हैं उसमें तंड़गे उनका सहयोग कर रहे हैं और तंगड़ को उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग केप्रिंस्पल सेक्रेटरी होने के कारण यहां बुलाया है। लेकिन इस दौरान आज़ाद मैदान दंगों और हत्या के आरोपी तोड़ु-ए-नागपाड़ा तथाकथित स्वघोषित धर्मधुरंधर वक्फ़ माफिया श्री मुईन अशरफ़ उर्फ बाबा बंगाली की भी मौजूदगी रही। बंगाली बाबा वही बाबा है जिसने अंजुमन इस्लाम छोटा सोनापुर कब्रस्तान के मैदान की जगह को वक्फ़ बोर्ड में अवैध और फर्ज़ी दस्तावेज़ जमां कर के रजिस्ट्रेशन करवा लिया जिसकी हाल ही में चेंज रिपोर्ट खारिज कर दी गई है।
दरअसल शब्बीर अंसारी वक्फ़ बचाव मुहिम की आड़ में वक्फ़ माफियाओं के तलुवे चाट रहे हैं और बंगाली बाबा उन्ही वक्फ़ माफियाओं में से एक है जिसने छोटा सोनापुर कब्रस्तान की जगह कब्ज़ा कर के उस पर नथानी बिल्डर से टावर बानाने का सपना देख रहा था। लेकिन बंगाली की इस मंशा को बेनकाब कर दिया गया और बंगाली का सपना टूट गया। बंगाली ने शब्बीर अंसारी को मोहरा बना कर तंगड़े के साथ फोटो खिचवा ली है और अब इस फोटो का प्रचार कर वक्फ़ बोर्ड में दबाव बनाएगा। हालांकि बंगाली ने जिस जगह को कब्ज़ा किया है वह जगह मुंबई कल्केट्रेट के अधीन है और उस पर अंजुमन इस्लाम का कब्ज़ा है जिसे बंगाली बाबा ने साम दाम दंड भेद का उपयोग कर वक्फ के अंतर्गत रजिस्टर करवाया है लेकिन बंगाली बाबा की चेंज रिपोर्ट फाइल होने के बाद से ही बंगाली बौखलाया हुआ है।
हालांकि तंगड़े को इस कार्यक्रम में बंगाली बाबा के आने की बात पता थी या नहीं लेकिन जानकारी मे सामने आया है कि शब्बीर अंसारी ने बंगाली के साथ फोटो खिंचवाने की पूरी प्लानिंग बनाई थी ताकि वक्फ़ बचाव के नाम पर वक्फ़ माफिया तंगड़े के साथ फोटो खिचवा ले और फिर कौम की और भी वक्फ़ की प्रापर्टी पर कब्ज़ा करने की प्लानिंग कर सके।

Friday, October 6, 2017

मुंबई पुलिस ने लड्डू गैंग के सरगने को किया गिरफ्तार , 50 से ज़्यादा मामले हैं दर्ज



शाहिद अंसारी

मुंबई : मुंबई के पायधूनी पुलिस थाने ने लड्डू गैंग का सरगना नूर मुहम्मद करीम शेख उर्फ़ लड्डू और उसके एक साथी ड्राइवर को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लड्डू के पास से एक गाड़ी मुबाइल फोन और कैश बरामद किया है। हाल ही में पायधूनी पुलिस थाने की हद में एक सेफ्टी शॉप में रात के समय शटर तोड़ कर 6 लाख से भी ज्यादा की चोरी हुई थी जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 454,457,380 के तहेत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही थी।

पुलिस के हाथ घटना स्थल के सीसीटीवी लगे जिसके बाद छानबीन की गई तो पता चला कि इस चोरी में लड्डू गैंग का हाथ है पुलिस ने परसों सीसीटीवी की वीडियो के ज़रिए शिनाख्त कर इन्हें धर दबोचा और 608000 के साथ साथ चोरी के मुबाइल फोन बरामद किया है साथ में एक ज्वाय कार जिसे चोरी के दिन इस्तेमाल किया था।

कैन है लड्डू गैंग

लड्डू गैंग का नवी मुंबई थाने और महाराष्ट्र के दूसरे इलाकों में काफी ज्यादा खौफ़ है। इस इलाके में अधिकतर बंद घर और दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने में इस गैंग का हाथ है। इस गैंग के खिलाफ़ मुंबई के 15 पुलिस थाने और नवी मुंबई थाने भिवंडी कोल्हापुर , शोलापुर समेत पूरे महाराष्ट्र में 50  ज्यादा मामले दर्ज हैं।
डेढ़ महीने पहले जेल से बाहर आया था लड्डू
छानबीन में पता चला कि चोरी के ही मामले में डेढ़ महीन पहले ही लड्डू जेल से बाहर आया था और जेल से बाहर आने के बाद चोरी की वारदातों को फिर से अंजाम देने लगा। लड्डू 15 दिनों तक मंहगी गाड़ियां किराए पर लेता था एक गाड़ी से कई कई वारदात को अंजाम देने के बाद उसे वापस कर देता था मंहगी गाड़ियों के पीछे की वजह यह थी कि नाकाबंदी और पुलिस छानबीन मे मंहगी गाड़ियों पर कम नज़र पड़ती है इसलिए हमेशा महंगी गाड़ियों को किराए पर लेकर उस पर खुद के सहयोगी ड्राइवर को रखता था।

कैसे हुई गिरफ्तारी

दरअसल इस गैंग ने जब पायधूनी पुलिस थाने की हद मे चोरी की तो वहा के लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात कैद हो गई। पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चल गया कि चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि लड्डू गैंग का सरगना खुद है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने इनका पता लगाना शुरू किया तो पता चला कि जिसे वह ढूंड रहे हैं वह साउथ मुंबई में ही किसी और चोरी का प्लान बना रहे हैं जिसके बाद साउथ मुंबई इन्हें गिरफ्तार कर लिया ।  

लड्डू गैंग के इस शातिर सरगने को गिरफ्तार करने के लिए डीसीपी ज़ोन 2 द्यानेश्वर चौवान ने एक टीम बनाई जिसमें खुद की मौजूदगी में सीनियर पीआई पायधूनी अविनाश कानडे, क्राइम पीआई भोसले,एपीआई कनाड़े,एपीआई खान , पीएसआई फड़तड़े, पीएसआई शिंदे और हवलदार सोनकर, दलवी , माने , सावंत खोरमुड़े ,शेरू शिंदे थे।कई दिनो तक छानबीन में जैसे ही पता चला कि यह इसी इलाके में हैं इन्हें धर दबोचा जबकि इसके एक और दोस्ती को पुलिस तलाश कर रही है। पायधूनी पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहा कोर्ट ने 3 दिनों तक की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया।  


इक़बाल कासकर को शर्मा एंड कंपनी के उचक ले जाने की वजह से , मुंबई के हर थाने में रात के दौरान पीआई रैंक के ऑफीसर का रहना अनिवार्य




शाहिद अंसारी 

मुंबई : इक़बाल कासकर के गिरफ़्तार होने के बाद मुंबई पुलिस ने पूरी मुंबई के पुलिस थानों में नाईट ड्यूटी के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की नियुक्ति अनिवार्य कर दी है। यह आदेश मुंबई पुलिस के जॉइंट सीपी लॉ एंड आर्डर देवेन भारती ने दिया है।

यह इस लिए ज़रूरी क़रार दिया गया है कि इक़बाल कासकर को गिरफ्तार करने के बाद जब प्रदीप शर्मा एंड कंपनी ने नागपाड़ा पुलिस थाने खानापूरी करने के लिए पहुँची थी और उस दौरान कासकर को वह अपनी गाड़ी में बिठा रखे थे। नागपाड़ा पुलिस थाने में उस रात नाईट ड्यूटी के दौरान एपीआई  किलेदार मौजूद थे जबकि वहां पीआई बर्वे भी मौजूद थे। लेकिन शर्मा एंड कंपनी ने बतौर नाईट ड्यूटी तैनात किलेदार को खानापूरी करने के लिए यह बताया कि उन्होंने इक़बाल कासकर को गिरफ़्तार किया है और वह उसे ले कर अपने साथ थाने एन्टी एक्सटॉर्शन सेल जा रहे हैं। नागपाड़ा पुलिस थाने में एपीआई किलेदार को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि शर्मा एंड कंपनी ने जिसे गिरफ़्तार किया वह अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के सगा भाई है। क्योंकि वह विभाग में नए हैं और शर्मा एंड कंपनी के बारे में और इक़बाल कासकर के बारे उन्हें जानकारी नहीं थी।

शर्मा एंड कंपनी भी यही चाहती थी कि नागपाड़ा या मुंबई पुलिस को इस बात की भनक भी न लगे नही तो शर्मा के हिस्से में आई पब्लिसिटी का कुछ हिस्सा मुंबई पुलिस के हाथ लग जाता। और बात फिर नियम और कायदे की होती जिससे शर्मा एंड कंपनी कोसों दूर थी।

 किलेदार को विभाग में आये महज़ एक साल ही हुआ था इसलिए शर्मा एंड कंपनी ने इस गैर अनुभवी पुलिसकर्मी का जम कर फायदा उठाया क्योंकि अगर कोई भी अनुभवी पुलिस ऑफिसर इस रात मौजूद होता तो शायद इक़बाल कासकर को गिरफ़्तार करने के लिए शर्मा एंड कंपनी को नियम का पालन करना होता। इसी लिए जब कासकर को नागपाड़ा से  गिरफ़्तार करने की ख़बर फैली तब मुंबई पुलिस में और नागपाड़ा थाने में हड़कंप मच गया लेकिन तब तक शर्मा अपना काम कर गए थे और थाने पहुँच चुके थे।

वजह थी कि शर्मा एंड कंपनी ने जब कासकर को गिरफ़्तार करने के बाद वसूली का गोरख धंधा शुरु किया और हमेशा की तरह जैसे ही असलम लकड़ावाला को गिरफ़्तार किया तब नागपाड़ा पुलिस थाने में शर्मा एंड कंपनी यही सोच कर आई थी कि यहाँ खानापूरी कर के उसे ले कर चले जायेंगे। लेकिन इस बार नागपाड़ा पुलिस भी दांत तेज़ किये हुए बैठी थी। शर्मा के भेजे हुए थाने एन्टी एक्सटॉर्शन सेल के पुलिसकर्मियों को लेकर नागपाड़ा पुलिस ने यह भांप लिया था कि कुछ तो गड़बड़ है इसलिए वहां सिनियर पीआई बस्वत ने फ़िर नियम कायदे की किताब खोल दी। जिसके बाद थाने एन्टी एक्सटॉर्शन सेल के पुलिसकर्मियों ने प्रदीप शर्मा की धौंस देनी शुरु कर दी लेकिन नागपाड़ा पुलिस टस से मस नहीं हुई। उन्होंने असलम लकड़ावाला और थाने एन्टी एक्सटॉर्शन सेल के पुलिसकर्मियों की वीडियो बनाई।

कासकर की गिरफ़्तारी के दौरान थाने एन्टी एक्सटॉर्शन सेल ने बड़ी ही चालाकी से नागपाड़ा पुलिस को बेवकूफ बना दिया था और बार बार मुंबई पुलिस को बेवकूफ बनाना संभव नहीं था इसलिए असलम लकड़ावाला को गिरफ़्तार करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। और सच्चाई यही है कि उसे गिरफ़्तार करने का मकसद भी नही था केवल यहां से लेकर जाना और वसूली के लिए रुपये तय करना था। इसी लिए फरीद वेल्डर को खुद शर्मा ने फ़ोन कर के बुलाया ताकि स्थानी पुलिस नागपाड़ा को कानो कान ख़बर न हो और वसूली का खेल चलते रहे।  और इसी वसूली के बाद ही उनकी हार्ट अटैक से  मौत हो गई है। जिसके बाद शर्मा एंड कंपनी का कलई खुल गई।

इस वारदात के बाद अब शर्मा एंड कंपनी को वसूली के लिए अगर किसी को भी मुंबई के किसी भी पुलिस थाने से रात के समय में पूछताछ के नाम पर बुला कर वसूली की बात करनी है तो उन्हें अब नियम कानून का पालन भी करना पड़ेगा। इस बात का ख्याल रखते हुए मुंबई पुलिस ने  रात के दौरान पीआई की ड्यूटी अनिवार्य रखी है ताकि शर्मा एंड कंपनी अगर वसूली के लिए किसी का भी अपहरण करती है तो उसे मुंबई पुलिस के पीआई रैंक के ऑफीसर यह बताए कि सुपारी लेकर एनकाउंटर का दौर खत्म हो गया है। अब नियम कानून का पालन करना होगा ताकि शर्मा एंड कंपनी नए पुलिस ऑफीसर को चकमा न दे सकें।


Thursday, October 5, 2017

असलम लकड़ावाला को लेकर नागपाड़ा पुलिस और ऐंटी एक्सटार्शन सेल थाने की हुई झड़प , वीडियो क्लिप बना कर छोड़ा गया



असलम लकड़ावाला को लेकर नागपाड़ा पुलिस और ऐंटी एक्सटार्शन सेल थाने की हुई झड़प , वीडियो क्लिप बना कर छोड़ा गया

शाहिद अंसारी

मुंबई : इक़बाल कासकर की गिरफ्तारी के बाद थाने ऐंटी एक्सटार्शन सेल की पूछताछ के बाद हार्टअटैक से हुई मौत के बाद ऐंटी एक्सटार्शन सेल की गुंडई का एक और मामला सामने आया है। इकबाल की आड़ से लोगों को पूछताछ की नौटंकी करना और लोगों से वसूली करने करने का मामला जैसे जैसे सामने आरहा है उसके बाद से ही मुंबई पुलिस ऐंटी एक्सटार्शन सेल थाने की किसी भी तरह की कार्रवाई को नियम और कायदे के नज़र से ही देख रही है। और वह कोई ऐसा मौका नहीं देना चाहते कि कल के अगर ऐंटी एक्सटार्शन सेल थाने की किसी भी कार्रवाई को लेकर सवाल उठे तो नागपाड़ा पुलिस उसे मामले में खुद को सेफ़ साइड कर ले। ऐसी जानकारी मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। 

सोमवार को असलम लकड़ावाला को गिरफ्तार करन के लिए ठीक उसी तर्ज़ पर थाने ऐंटी एक्सटार्शन सेल उसे उचक लिया और नागपाड़ा पुलिस थाने पहुंची और वहां मदद की गुहार लगा रही थी। लेकिन जैसे ही कागज़ात देखे तो पता चला कि उनके पास किसी तरह के दस्तावेज़ जो गिरफ्तारी या पूछताछ के लिए पुलिस वालों को रखने होते हैं वह नहीं थे। जिसके बाद नागपाड़ा पुलिस ने मदद के लिए जो बात थाने ऐंटी एक्सटार्शन सेल ने कही उस पेपर को बदल दिया और स्टेशन डायरी में यह मेंशन किया कि यह पहले से ही उसे अपनी गिरफ्त में ले रखे थे। उस दौरान नागपाड़ा के दबंग सीनियर पीआई संजय बस्वत ने देखा की अवैध तरीके से पूछताछ के लिए ले कर जा रहे हैं तो उन्होंने खुद के पुलिस थाने की जिम्मेदारी समझते हुए उन्हें पूछताछ या गिरफ्तारी के लिए ज़रूरी दस्जातवेज़ों न होने से आपत्ती जताई। तकरीबन आधे घंटे के बाद से ही ऐंटी एक्सटार्शन सेल और नागपाड़ा पुलिस थाने की मौखिक झड़प भी हुई उसके बाद नागपाड़ा पुलिस ने ऐंटी एक्सटार्शन सेल के अधिकारियों और असलम लकड़ावाला की वीडियो रिकार्डिंग बनाई ताकि कल के किसी भी तरह का गड़बड़ी थाने ऐंटी एक्सटार्शन सेल करती है तो नागपाड़ा पुलिस बतौर सुबूत यह वीडियो पेश कर सके। लकड़ावाला को बाद में ऐंटी एक्सटार्शन सेल पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
दरअसल फरीद वेल्डर की मौत के बाद ऐंटी एक्सटार्शन सेल की छवी को लेकर फिर एक बार सवाल उठने शुरू हो गए हैं। फरीद की मौत के बाद उनके परिवार को को पुलिस और मीडिया के सामने किसी भी तरह से मुंह खोलने के लिए ऐंटी एक्सटार्शन सेल ने मना किया है। क्योंकि फरीद के फोन पर खुद प्रदीप शर्मा ने फोन किया था और फरीद से जैसे ही पूछताछ हुई उसके बाद ही उनकी हालत बिगड़ी हालांकि उनसे पूछताछ के लिए किसी भी तरह की नोटिस या कॉल लेटर ऐंटी एक्सटार्शन सेल की तरफ से नहीं दिया गया सिर्फ़ यही नहीं बल्कि हर मामलों मे नियम कायदे को ताक पर रख कर ऐंटी एक्सटार्शन सेल ने इकबाल को मोहरा बना कर वसूली का कारोबार शुरू कर दिया है। इनमें किसी से जबरन मामले दर्ज करवाना गवाह बनाना और वसूली करना सारी बातें शामिल हैं। फरीद की मौत के बाद से ही ऐंटी एक्सटार्शन सेल पूरी तरह से मामले को दबाने और अपने हाथ खड़े करने के चक्कर में है ताकि मामला किसी भी तरह से दब जाए। इसी लिए उन्होंने असलम को बतौर गवाह बना कर उसकी जबरदस्त तरीके से सेवा कर रहे हैं। ताकि फरीद को जिस प्रकार से मांसिक उत्पीड़न दिया गया वह बात लोग भूल जाऐं और ऐंटी एक्सटार्शन सेल के खिलाफ़ किसी तरह की कार्रवाई न हो।