Thursday, October 5, 2017

असलम लकड़ावाला को लेकर नागपाड़ा पुलिस और ऐंटी एक्सटार्शन सेल थाने की हुई झड़प , वीडियो क्लिप बना कर छोड़ा गया



असलम लकड़ावाला को लेकर नागपाड़ा पुलिस और ऐंटी एक्सटार्शन सेल थाने की हुई झड़प , वीडियो क्लिप बना कर छोड़ा गया

शाहिद अंसारी

मुंबई : इक़बाल कासकर की गिरफ्तारी के बाद थाने ऐंटी एक्सटार्शन सेल की पूछताछ के बाद हार्टअटैक से हुई मौत के बाद ऐंटी एक्सटार्शन सेल की गुंडई का एक और मामला सामने आया है। इकबाल की आड़ से लोगों को पूछताछ की नौटंकी करना और लोगों से वसूली करने करने का मामला जैसे जैसे सामने आरहा है उसके बाद से ही मुंबई पुलिस ऐंटी एक्सटार्शन सेल थाने की किसी भी तरह की कार्रवाई को नियम और कायदे के नज़र से ही देख रही है। और वह कोई ऐसा मौका नहीं देना चाहते कि कल के अगर ऐंटी एक्सटार्शन सेल थाने की किसी भी कार्रवाई को लेकर सवाल उठे तो नागपाड़ा पुलिस उसे मामले में खुद को सेफ़ साइड कर ले। ऐसी जानकारी मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। 

सोमवार को असलम लकड़ावाला को गिरफ्तार करन के लिए ठीक उसी तर्ज़ पर थाने ऐंटी एक्सटार्शन सेल उसे उचक लिया और नागपाड़ा पुलिस थाने पहुंची और वहां मदद की गुहार लगा रही थी। लेकिन जैसे ही कागज़ात देखे तो पता चला कि उनके पास किसी तरह के दस्तावेज़ जो गिरफ्तारी या पूछताछ के लिए पुलिस वालों को रखने होते हैं वह नहीं थे। जिसके बाद नागपाड़ा पुलिस ने मदद के लिए जो बात थाने ऐंटी एक्सटार्शन सेल ने कही उस पेपर को बदल दिया और स्टेशन डायरी में यह मेंशन किया कि यह पहले से ही उसे अपनी गिरफ्त में ले रखे थे। उस दौरान नागपाड़ा के दबंग सीनियर पीआई संजय बस्वत ने देखा की अवैध तरीके से पूछताछ के लिए ले कर जा रहे हैं तो उन्होंने खुद के पुलिस थाने की जिम्मेदारी समझते हुए उन्हें पूछताछ या गिरफ्तारी के लिए ज़रूरी दस्जातवेज़ों न होने से आपत्ती जताई। तकरीबन आधे घंटे के बाद से ही ऐंटी एक्सटार्शन सेल और नागपाड़ा पुलिस थाने की मौखिक झड़प भी हुई उसके बाद नागपाड़ा पुलिस ने ऐंटी एक्सटार्शन सेल के अधिकारियों और असलम लकड़ावाला की वीडियो रिकार्डिंग बनाई ताकि कल के किसी भी तरह का गड़बड़ी थाने ऐंटी एक्सटार्शन सेल करती है तो नागपाड़ा पुलिस बतौर सुबूत यह वीडियो पेश कर सके। लकड़ावाला को बाद में ऐंटी एक्सटार्शन सेल पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
दरअसल फरीद वेल्डर की मौत के बाद ऐंटी एक्सटार्शन सेल की छवी को लेकर फिर एक बार सवाल उठने शुरू हो गए हैं। फरीद की मौत के बाद उनके परिवार को को पुलिस और मीडिया के सामने किसी भी तरह से मुंह खोलने के लिए ऐंटी एक्सटार्शन सेल ने मना किया है। क्योंकि फरीद के फोन पर खुद प्रदीप शर्मा ने फोन किया था और फरीद से जैसे ही पूछताछ हुई उसके बाद ही उनकी हालत बिगड़ी हालांकि उनसे पूछताछ के लिए किसी भी तरह की नोटिस या कॉल लेटर ऐंटी एक्सटार्शन सेल की तरफ से नहीं दिया गया सिर्फ़ यही नहीं बल्कि हर मामलों मे नियम कायदे को ताक पर रख कर ऐंटी एक्सटार्शन सेल ने इकबाल को मोहरा बना कर वसूली का कारोबार शुरू कर दिया है। इनमें किसी से जबरन मामले दर्ज करवाना गवाह बनाना और वसूली करना सारी बातें शामिल हैं। फरीद की मौत के बाद से ही ऐंटी एक्सटार्शन सेल पूरी तरह से मामले को दबाने और अपने हाथ खड़े करने के चक्कर में है ताकि मामला किसी भी तरह से दब जाए। इसी लिए उन्होंने असलम को बतौर गवाह बना कर उसकी जबरदस्त तरीके से सेवा कर रहे हैं। ताकि फरीद को जिस प्रकार से मांसिक उत्पीड़न दिया गया वह बात लोग भूल जाऐं और ऐंटी एक्सटार्शन सेल के खिलाफ़ किसी तरह की कार्रवाई न हो।         

No comments:

Post a Comment