2 साल पहले की एक खब़र के
बारे में कुछ ऐसे दस्तावेज हाथ लगे जिसे पढ़ने के बाद मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं
हुई क्योंकि जब ईमानदारी का ठेका लेने वाले महकमा का अफसर खुद भ्रष्टाचार का बाजार
गरम कर रखा हो और उसे यह गलत फहमी हो कि उसके बारे में कोई कुछ नहीं लिखेगा तो यह
उसकी सब से बड़ी गलतफहमी है।
मैंने यह रिपोर्टिंग की
लागातार इसे फॉलो किया और इस फॉलो में एक रिपोर्ट जिसमें कलगुटकर ने ऐंटी करप्शन
ब्युरो के लेटर हेड पर लिखा है कि
" शिकायतकर्ता हद दर्जा
नीच पत्रकार शाहिद अंसारी के संपर्क में आए और उन्होंने मेरे से जुड़े दस्तावेज
नीच दर्जा के पत्रकार शाहिद अंसारी को सौंपे और उसने खबर लिख कर मेरी बदनामी की।"
इसी ख़बर लिखने की वजह से
जी न्युज़ के पत्रकार अजीत मंडले जो कि एसीबी व्हाट्सप ग्रुप के ठेकेदार थे जिसमें
मैं सदस्य था वहां से मुझे रिमूव किया गया। वजह थी की एसीबी के बारे में केवल ऐसी
खबरें लिखी जाए जिससे बड़े साहिबा खुश रहें जिसमें मैं पीछे रहा।मुझे ग्रुप से निकालेने के बाद अजीत की एसीबी ने जम कर वाहवाही की हालांकि इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा। हालांकि उस साहिबा से मेरे संबंध काफी पुराने थे।
यह केवल मेरे लिए नहीं था
बल्कि उस दौराना एसीबी एसपी थाना दत्तात्रय कराले समेत कई अफसरों को उसने भ्रष्ट बताया और खुद को राजा
हरिश चन्द्र के जैसे ईमानादार लेकिन नीच शब्द का उपयोग केवल मेरे लिए था।
उस दौरान रायगढ़ के डी
वाई एसपी सुनील कलगुटकर रायगढ़ में तैनात थे और उनकी खुद की वसूली की दुकानदारी
अपनी चरम सीमा पर थी इस इलाके में हर विभाग में उन्होंने वसूली करने के लिए छोटे
मोटे क्लर्क को अपने जाल में फंसा कर सब को बली का बकरा बनाते थे और उसकी आड़ से
वह सब से वसूली करते थे।
यह मैं खुद इसलिए नहीं कह
रहा हूं क्योंकि रायगढ़ की स्थानी कोर्ट के एक आदेश में कह गया है जहां कलगुटकर उस
मुकदमें में हार गए और कोर्ट ने कहा कि यह आरोपी को बली का बकरा बनाते हैं।
मेरे पास भी कई लोग
रायगढ़ से आए उनका कहना था कि हमें रिश्वतखोरी में गिरफ्तार किया गया लेकिन उसने
हमसे जो वसूली की वह क्या है ? उस पर कैसे
कार्रवाई होगी।
चूंकि कलगुटकर को
तत्कालीन डीजी प्रवीण दिक्षित ने रायगढ़ मे तैनात किया था इसलिए विभाग ससे उसके
विरुद्द कार्रवाई असंभव थी इसलिए लोगों ने
महाराष्ट्र ह्युमन राइट्स की दहलीज़ दसतक दी।
लंबे समय तक चली इस
सुनवाई में यह साबित हुआ कि रायगढ़ के पटबंधारे विभाग के इंजीनियर सुभाष झगड़े को
फर्ज़ी टैप के नाम पर न केवल परेशान किया गया बल्कि उनसे दबाव बनाकर एक ठेकेदार के
टेक जारी करवाए गए। यह चेक ठेकेदार के इसलिए रुके थे कि उसने छचेके पर मिलने वाले
काम सही तरीके से नहीं किए थे इसलिए चेक जी करवाने के ठेका कलगुटकर ने ले लिया था।
ठेकेदार औऱ कलगुटकर के संबंध करीबी थी।
ह्युमन राइट्स कमीशन में
यह सुनवाई चर रही थी और कलगुटकर ने यहां भी ह्युमन राइट्स मे तैनात सदस्य मोरे से
जुगाड़लगान क कोशिश की ताकि किसी तरह से फैसला उसके विरुद्ध न आए लेकिन जब फैसला
आया तो कलगुटकर को दोषी पाते हुए ह्युमन राइट्स ने उसे एक लाख का आर्थिक दण्ड और
उसके विरुद्ध जांच उच्च स्तरी कमेटी के गठन करने का आदेश दिया गया।
इस सुनवाई के दौरान मेरी
रिपोर्टिंग जारी थी कलगुटकर को रायगढ़ से एसीबी मुख्यालय मुंबई तबादला हो गया और
वहां से पूणे।
मुझे इस बात का गर्व है
कि वह सारे लोग जो कलगुटर की वसूली का शिकार हुए थे वह आज भी इस भरोसे पर जी रहे
हैं और खुश हैं कि उनकी किसी भी महकमा ने सुनी या नहीं सुनी लेकिन मेरे द्वारा
उनके ऊपर हुए अत्याचार को लिखा गया उनमे से कई ऐसे लोग हैं जो बाइज्जत बरी हुए और
कलगुटकर को मुंह की खानी पड़ी।

