Friday, October 6, 2017

मुंबई पुलिस ने लड्डू गैंग के सरगने को किया गिरफ्तार , 50 से ज़्यादा मामले हैं दर्ज



शाहिद अंसारी

मुंबई : मुंबई के पायधूनी पुलिस थाने ने लड्डू गैंग का सरगना नूर मुहम्मद करीम शेख उर्फ़ लड्डू और उसके एक साथी ड्राइवर को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लड्डू के पास से एक गाड़ी मुबाइल फोन और कैश बरामद किया है। हाल ही में पायधूनी पुलिस थाने की हद में एक सेफ्टी शॉप में रात के समय शटर तोड़ कर 6 लाख से भी ज्यादा की चोरी हुई थी जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 454,457,380 के तहेत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही थी।

पुलिस के हाथ घटना स्थल के सीसीटीवी लगे जिसके बाद छानबीन की गई तो पता चला कि इस चोरी में लड्डू गैंग का हाथ है पुलिस ने परसों सीसीटीवी की वीडियो के ज़रिए शिनाख्त कर इन्हें धर दबोचा और 608000 के साथ साथ चोरी के मुबाइल फोन बरामद किया है साथ में एक ज्वाय कार जिसे चोरी के दिन इस्तेमाल किया था।

कैन है लड्डू गैंग

लड्डू गैंग का नवी मुंबई थाने और महाराष्ट्र के दूसरे इलाकों में काफी ज्यादा खौफ़ है। इस इलाके में अधिकतर बंद घर और दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने में इस गैंग का हाथ है। इस गैंग के खिलाफ़ मुंबई के 15 पुलिस थाने और नवी मुंबई थाने भिवंडी कोल्हापुर , शोलापुर समेत पूरे महाराष्ट्र में 50  ज्यादा मामले दर्ज हैं।
डेढ़ महीने पहले जेल से बाहर आया था लड्डू
छानबीन में पता चला कि चोरी के ही मामले में डेढ़ महीन पहले ही लड्डू जेल से बाहर आया था और जेल से बाहर आने के बाद चोरी की वारदातों को फिर से अंजाम देने लगा। लड्डू 15 दिनों तक मंहगी गाड़ियां किराए पर लेता था एक गाड़ी से कई कई वारदात को अंजाम देने के बाद उसे वापस कर देता था मंहगी गाड़ियों के पीछे की वजह यह थी कि नाकाबंदी और पुलिस छानबीन मे मंहगी गाड़ियों पर कम नज़र पड़ती है इसलिए हमेशा महंगी गाड़ियों को किराए पर लेकर उस पर खुद के सहयोगी ड्राइवर को रखता था।

कैसे हुई गिरफ्तारी

दरअसल इस गैंग ने जब पायधूनी पुलिस थाने की हद मे चोरी की तो वहा के लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात कैद हो गई। पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चल गया कि चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि लड्डू गैंग का सरगना खुद है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने इनका पता लगाना शुरू किया तो पता चला कि जिसे वह ढूंड रहे हैं वह साउथ मुंबई में ही किसी और चोरी का प्लान बना रहे हैं जिसके बाद साउथ मुंबई इन्हें गिरफ्तार कर लिया ।  

लड्डू गैंग के इस शातिर सरगने को गिरफ्तार करने के लिए डीसीपी ज़ोन 2 द्यानेश्वर चौवान ने एक टीम बनाई जिसमें खुद की मौजूदगी में सीनियर पीआई पायधूनी अविनाश कानडे, क्राइम पीआई भोसले,एपीआई कनाड़े,एपीआई खान , पीएसआई फड़तड़े, पीएसआई शिंदे और हवलदार सोनकर, दलवी , माने , सावंत खोरमुड़े ,शेरू शिंदे थे।कई दिनो तक छानबीन में जैसे ही पता चला कि यह इसी इलाके में हैं इन्हें धर दबोचा जबकि इसके एक और दोस्ती को पुलिस तलाश कर रही है। पायधूनी पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहा कोर्ट ने 3 दिनों तक की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया।  


No comments:

Post a Comment